HomeUttarakhandAlmoraकोरोना वाॅरियर्स ऑफ द डे : एसएसपी ने किया उनि संतोष देवरानी...

कोरोना वाॅरियर्स ऑफ द डे : एसएसपी ने किया उनि संतोष देवरानी और गिरधर सिंह बिष्ट को सम्मानित

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा ऐसे पुलिस कार्मिक एवं आम नागरिक जो लाॅक डाउन के दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं ड्यूटी लगन मेहनत से करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन के साथ-साथ कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रतिदिन कोरोना वाॅरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में उनि सन्तोष देवरानी चौकी प्रभारी एनटीडी द्वारा सेन्टर स्कूल के पास निर्माणाधीन साइंस पार्क में फंसें 18 मजदूरों के लिए खाने की व्यवस्था कराई गयी। तत्वमसी चैरेटिबल ट्रस्ट के सहयोग से लगभग 60 परिवारों को राशन उपलब्ध कराने एवं आम नागरिकों को संक्रमण से बचने हेतु लगातार जागरूक किये जाने में अहम भूमिका निभाई है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

वहीं गिरधर सिंह बिष्ट पुत्र त्रिलोक सिंह बिष्ट ग्राम प्रधान भटोली पोस्ट मासी इनके द्वारा अपनी जिम्मेदारी के अतिरिक्त अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाई जा रही पहल उम्मीद मेे पुलिस कार्यालय से सामंजस्य स्थापित कर जरूरतमन्दों की दवाइयां उनके घर पहुंचाने एवं पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर बाहर से आने वाले प्रवासियों के लिए भोजन, फल आदि के वितरण किये जाने में सहयोग प्रदान किया गया गया। दोनों योद्धाओं को आज कोरोना वाॅरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments