HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में कोरोना का फिर बढ़ा ग्राफ, आज मिले 20 संक्रमित, 09...

अल्मोड़ा में कोरोना का फिर बढ़ा ग्राफ, आज मिले 20 संक्रमित, 09 संक्रमित नगर क्षेत्र से

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में एक बार फिर कोरोना रफ्तार पकड़ अपनी मौजूदगी का अहसास करा रहा है। आज मंगलवार को यहां 20 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें सल्ट से 02, चौखुटिया 01 तथा ताड़ीखेत से 08 केस आये हैं। इसके अलावा 09 लोग हवालबाग ब्लाक से हैं, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नगर क्षेत्र के दुगालखोला, थाना बाजार आदि मोहल्लों से कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में वर्तमान में 75 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस हैं। अब तक का आंकड़ा 1981 पहुंच चुका है। यहां यह बता दें कि सरकारी आंकड़ों में दर्ज की गई रिपोर्ट अनुसार अब तक जिले में कोरोना से 08 मौतें हो चुकी हैं। कोरोना संक्रमण का दौर जारी होने के बावजूद आम जनता द्वारा इन दिनों काफी लापरवाही बरती जा रही है। बाजार में काफी भीड़ उमड़ रही है तथा सामाजिक दूरी का भी अनुपालन नही हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments