HomeBreaking NewsBreaking News : बगैर RTPCR के रेल से हरिद्वार पहुंचे छह पर्यटकों...

Breaking News : बगैर RTPCR के रेल से हरिद्वार पहुंचे छह पर्यटकों की Corona Report आई पॉजिटिव, सभी आइसोलेशन में भेजे गये

ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर

हरिद्वार। कोरोना संक्रमण का दौर प्रदेश में भले ही खत्म होने लगा है, लेकिन कभी भी प्रदेश को पर्यटन राज्य होने का खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। यहां आने वाले पयर्टकों से अब भी उत्तराखंड प्रदेश को खतरा बरकरार है। ताजे मामले में अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे छह यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

सोमवार को रोज की तरह रेलवे स्टेशन में बाहर से आने वाले यात्रियों की कोविड रिपोर्ट की जांच चल रही थी। इसी दौरान छह यात्री ऐसे मिले जिनके पास आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट नही थी। जिस कारण जब उनकी जांच की गई तो वह छह के छह कोरोना पॉजिटिव पाये गये। जिसके बाद हरकत में आई जीआरपी पुलिस ने सभी को क्वारंटीन कर दिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इधर हरिद्वार में ड्यूटी पर तैनात जवानों का कहना है कि अब भी बहुत से पर्यटक बिना जांच रिपोर्ट के लिए पहुंच रहे हैं। कई लोग तो ऐसे हैं, जो जांच से बचने का पूरा प्रयास करते दिखाई देते हैं। ऐसे ही लोगों से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

इधर बॉर्डर पर पुलिस द्वारा पूरी सख्ती बरती जा रही है। कांवड़ मेला स्थगित होने के बावजूद बहुत से लोग वाहनों में भर—भरकर हरिद्वार की ओर आ ही जा रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को वापस भेजा जा रहा है। वहीं पर्यटकों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट को भी देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments