HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : एसटीएच से चोरी का आरोपी कोरोना पाजिटिव फरार, पुलिस...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : एसटीएच से चोरी का आरोपी कोरोना पाजिटिव फरार, पुलिस कर रही तलाश

हल्द्वानी / मोटाहल्दू। एसटीएच से एक कोरोना पाजिटिव फिर भाग खड़ा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दरअसल पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत में पेश करने से पहले उसकी कोरोना जांच कराई गई जिसमें वह पाजिटिव पाया गया। बाद कल ही उसे अदालत से जमानत मिली और उसे एसटीएच में भर्ती करा दिया गया। आज उसने एसटीएच से दौड़ लगा दी। भगोड़े कोरोना पाजिटिव का नाम नीरज मौर्या बताया गया है। वह मूलत: बहेड़ी का रहने वाला है। कुछ वर्ष पहले माता पिता के निधन के बाद वह अपने चाचा के घर मोटाहल्दू में रहा इसके बाद वह वापस बहेड़ी चला गया था।
फिलहाल एसटीएच प्रशासन ने पुलिस को कोरोना पाजिटिव के फरार हो जाने की सूचना दे दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह के अनुसार उसके छिपने के संभावित स्थानों पर पुलिस की दबिश जारी हैं। पिछले तीन दिन में एसटीएच से कोरोन पाजिटिव मरीजों के भागने की यह तीसरी घटना है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments