HomeBreaking Newsनसीहत : खत्म नही हुआ है कोरोना, मुंह पर मास्क, जेबों में...

नसीहत : खत्म नही हुआ है कोरोना, मुंह पर मास्क, जेबों में रखें सैनिटाइजर : चौकी इंचार्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

कोरोना के मामले भले ही कम हो गये हैं, लेकिन कोरोना अभी खत्म नही हुआ है। कोविड गाइड लाइंस का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा। यह बात क्वारब चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने यहां सघन चेकिंग अभियान के दौरान आम जन को समझाते हुए कही।

दरअसल, क्वारब चौकी इंचार्ज ने पुलिस टीम के साथ आज एनएच पर वाहन चेकिंग करते हुए यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों की ख़बर ली। साथ ही बगैर मास्क घूमने वाले लोगों के चालान भी काटे। इस दौरान बगैर मास्क लगाये घूम रहे 10 लोगों का चालान किया किया। दो चालान मोटर वाहन एक्ट के तहत किये गये। 08 चालान बगैर हेल्मेट व अपूर्ण कागज होने के कारण किये गये। चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने सख्त हिदायत दी कि निय​मों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नही जायेगा, उनके खिलाफ पुलिस चालानी कार्रवाई आगे भी करेगी। उन्होंने आम जन को सचेत किया कि कोरोना से अब भी सावधानी बरतें। अपने मुंह पर मास्क व जेबों में सैनिटाइजर रखना नही भूलें। चेकिंग अभियान के दौरान कानि अआनंद राणा, नंदन भाकुनी, नरेश मेहता आदि भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments