HomeBreaking Newsहल्द्वानी : कोरोना संक्रमित 05 माह के बच्चे की उपचार के दौरान...

हल्द्वानी : कोरोना संक्रमित 05 माह के बच्चे की उपचार के दौरान मौत

CNE Haldwani

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। आज हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित एक 05 माह के बच्चे की मौत हो गई। गत दिवस प्रदेश में 141 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिनमें से सबसे अधिक देहरादून में 64 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में संक्रमण दर में बढ़ोत्तरी देखने में आ रही है। आज शुक्रवार को संक्रमण की चपेट में आए एक 05 महीने के बच्चे की मौत हो गई। जो कि नैनीताल जनपद का ही रहने वाला था। मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में इस बच्चे की मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अरुण जोशी का कहना है कि बच्चे को निमोनिया समेत कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी थीं। ज्ञात रहे कि गत दिवस 141 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। यहां कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 348 से अधिक हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के समस्त जनपदों में रोजना कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद आज की तारीख तक आम जनता कोरोना संक्रमण को हल्के में ही ले रही है। मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग कहीं नहीं दिख रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर काफी भीड़ उमड़ रही है। उम्मीद की जा रही है कि यदि कोविड के मामले यूं ही बढ़ते रहे तो जल्द प्रदेश सरकार कोई एडवाजरी जारी कर सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments