HomeUttarakhandBageshwarब्रेकिंग न्यूज : कोरोना ने लगाया पॉजिटिव केसों का छक्का, 104 हुई...

ब्रेकिंग न्यूज : कोरोना ने लगाया पॉजिटिव केसों का छक्का, 104 हुई संक्रमितों की संख्या, बागेश्वर का दो से खुला खाता, सूबे में तीन बच्चों समेत छह पॉजिटिव

देहरादून। उत्तराखंड में अब रिकार्ड छह पाजिटिव केसों के साथ कोरोना ने संक्रमित मरीजों का शतक पूरा किया। इनमें से दो के बारे में हम अपने पाठकों को पहले ही जानकारी दे चुके हैं। इनमें से एक पौड़ी और एक चमोली जनपद का था। आज तीन बजे जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब बागेश्वर में दो, नैनीताल में दो और यूएस नगर में दो कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। whatsapp group join

बागेश्वर में दो पाजि​टिव केस मिलने से सनसनी मच गई है। नैनीताल जनपद में दो केसों के साथ अब इस जिले में पाजिटिव केसों की संख्या 18 पहुंच गई है। उधम सिंह नगर में भी आज दो केस मिले हैं। इस प्रकार उधमसिंह नगर में कुल कोरोना केसों की संख्या 22 हो गई है। whatsapp group join

पाजिटिव पाए गए 20 व 35 साल के व्यक्तियों का संबंध बागेश्वर से है। यूएसनगर में 19 साल की एक लड़की और 13 साल के एक बालक को कोरोना पाजिटिव पाया गया है। नैनीताल में 22 साल के एक युवक और 14 साल के एक बालक को पाजिटिव पाया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments