HomeCovid-19देश में दोगुना वेग से बढ़ रहा कोरोना, ठीक होने वाले लोगों...

देश में दोगुना वेग से बढ़ रहा कोरोना, ठीक होने वाले लोगों के प्रतिशत में कमी, 24 घंटे में 2 लाख संक्रमित

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

कोरोना वायरस के संक्रमण में आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी तो चिंता का विषय है ही, लेकिन इससे अधिक गम्भीर बात यह है कि विगत वर्ष की तुलना में इस बार ठीक होने वालों की संख्या घटने लगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि विगत वर्ष से यदि तुलनात्मक अध्ययन करें तो कोरोना वर्तमान में दोगुने से अधिक रफ्तार से बढ़ रहा है। आपको बता दें कि कारोना की रफ्तार अब देश में बेकाबू है। बीते 24 घंटे में 1 लाख 99 हजार 569 नए मरीज मिले हैं। 1,037 की मौत हो गई। नए केस का आंकड़ा पिछले साल 16 सितंबर को आए पहले पीक के दोगुना से ज्यादा हो गया है। तब एक दिन में सबसे ज्यादा 97,860 केस आए थे। अब तक महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 73 हजार 152 हो गई है। उपचार करा रहे लोगों की संख्या भी बढ़कर 13 लाख 65 हजार 704 हो गई है। हालांकि लॉकडाउन आज की तारीख में अधिकांश लोग नही चाहते हैं, लेकिन जिस तेजी से कोरोना संक्रमण पांव पसार रहा है। उसको देखते हुए दोबारा लॉकडाउन लगने की सम्भावना से इंकार नही किया जा सकता।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.99 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,037
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 93,418
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.40 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.24 करोड़
  • अब तक कुल मौत: 1.73 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 14.65 लाख
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments