HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड : उधम सिंह नगर में कोरोना विस्फोट, मिले 28 संक्रमित, अल्मोड़ा,...

उत्तराखंड : उधम सिंह नगर में कोरोना विस्फोट, मिले 28 संक्रमित, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयास, टिहरी में फिलहाल राहत

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की आज शाम 7 बजे की रिपोर्ट पुन: फिक्र में डालने वाली है। आज प्रदेश में कुल 51 कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये हैं, जिनमें से जनपद उधम सिंह नगर में एक साथ 28 संक्रमित मिले हैं। वहीं अल्मोड़ा के लिए राहत भरी ख़बर यह है कि यहां आज एक भी संक्रमित नही मिला है। किंतु बागेश्वर में 2, चमोली में 1, चंपावत में 1, देहरादून में 12, नैनीताल में 4, पौड़ी गढ़वाल में 1 तथा उत्तरकाशी में 2 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। प्रदेश में अब तक 2881 कुल कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जबकि 2231 उपचार के बाद ठीक हो गये हैं। इस वक्त यहां 582 एक्टिव केस हैं। वहीं 27 अन्य राज्यों को जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments