HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : देहरादून की सुद्धोवाला जेल में घुसा कोरोना, एक कैदी...

ब्रेकिंग न्यूज : देहरादून की सुद्धोवाला जेल में घुसा कोरोना, एक कैदी कोरोना पाजिटिव निकला, कुमाऊं से दून गया व्यक्ति भी निकला संक्रमित, पांच अन्य आए पाजिटिव

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स संस्थान में पिछले 24 घंटे में हुई कोविड सेंपल जांच में 7 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव आई है। जिसमें 2 स्थानीय लोग भी शामिल है। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि वीरभद्र मार्ग निवासी 29 वर्षीय पुरुष जो कि कैलाश हाॅस्पिटल देहरादून का कर्मचारी है, 24 जुलाई को गले में दर्द, बुखार व खांसी की शिकायत के साथ एम्स की ओपीडी में आया था। जहां उसका कोविड सेंपल लिया गया, शनिवार को उसकी कोविड रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। दूसरा मामला गंगानगर, ऋषिकेश निवासी 41 वर्षीय पुरुष का है। यह व्यक्ति 16 जुलाई से होम क्वारन्टीन था, 24 जुलाई को एम्स ओपीडी में आया जहां उसका सेंपल लिया गया, जो कि पॉजिटिव पाया गया। गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति हरिद्वार स्थित एक कंपनी के संक्रमित कर्मचारी के प्राइमरी कांटेक्ट में आया था। अन्य मामले में सुद्धोवाला जेल, देहरादून का एक 50 वर्षीय कैदी, जो कि हृदय रोग से ग्रसित है जो कि 24 जुलाई को एम्स अस्पताल में फॉलोअप के लिए आया था। जहां कैदी के सेंपल लिया गया व उसे कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया, कैदी की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने पर उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
चौथा मामला तेलपुर, विकासनगर देहरादून निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति का है, जो 23 जुलाई को पिछले तीन दिनों से बुखार की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था, जहां उसका सेंपल लिया गया। जो कि पॉजिटिव पाया गया है। गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति अपने एक अन्य कोविड पाॅजिटिव साथी के प्राइमरी कांटेक्ट में था। पाॅजिटिव पाए जाने पर उसे एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। विकासनगर, देहरादून निवासी एक अन्य 25 वर्षीय युवक जो पिछले दिनों कुमाऊं से विकासनगर लौटा था, 23 जुलाई को एम्स आईपीडी में भर्ती उक्त युवक का कोविड सेंपल भी पाॅजिटिव पाया गया है। जो कि अपने एक कोविड संक्रमित साथी के कांटेक्ट में आया था। विकासनगर निवासी उक्त दोनों व्यक्ति को सरकारी अस्पताल विकासनगर से रैपिड टेस्ट रिपोर्ट के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
छठा मामला भारतमातापुरम, भूपतवाला हरिद्वार निवासी 42 वर्षीय पुरुष है। जो कि 23 जुलाई को एम्स ओपीडी में आया था, जहां उसका कोविड सेंपल लिया गया, जो कि पॉजिटिव पाया गया है। उक्त पेशेंट एसिम्टमेटिक जिसमें रोग के लक्षण नहीं दिखाई पड़ते हैं, जो कि पूर्व में कोविड पाॅजिटिव पाए गए अपने भाई के संपर्क में रहा है। अंतिम मामला बंगाली हाॅस्पिटल हरिद्वार क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय पुरुष का है। उक्त व्यक्ति 24 जुलाई को बुखार, पेट दर्द और दस्त की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था। जिसका कोविड सेंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है, इसके बाद उक्त व्यक्ति को कोविड आइसोलेशन वार्ड से कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित कोविड पॉजिटिव मामलों के बाबत स्टेट स​र्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments