HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में कोरोना अटैक, आज फिर 05 लोग आए संक्रमण की चपेट...

अल्मोड़ा में कोरोना अटैक, आज फिर 05 लोग आए संक्रमण की चपेट में

ADVERTISEMENTS

✒️ लगातार बढ़ने मामलों के बावजूद लोग बरत रहे लापरवाही

✒️ कुल 11 कोरोना पॉजिटिव हुए होम आइसोलेट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां नगर क्षेत्र में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। आज फिर नए पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें से 03 महिलाएं व 02 पुरूष हैं। गत दिवस भी यहां कई लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। फिलहाल यहां कोविड के एक्टिव केस 11 हो चुके हैं। सभी को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

ज्ञात रहे कि अल्मोड़ा में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। सोमवार को यहां जिला अस्पताल में खराब स्वास्थ्य की शिकायत लेकर मरीजों की जांच हुई। इस दौरान 05 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। चिकित्सक की सलाह पर सभी कोविड पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेटेड कर दिया गया है। ताकि यह संक्रमण ज्यादा न फैल सके। इस मामले की डॉ. कमलेश (नोडल अधिकारी कोरोना अल्मोड़ा) ने पुष्टि की है।

इधर अस्पताल सूत्रों के मुताबिक इन दिनों वायरल संक्रमण भी चल रहा है। मौसम बदलने से लोग सर्दी-जुखाम से भी पीडित हैं। किंतु कई मरीज ऐसे हैं जो कोरोना की चपेट में आ गए हैं। लक्षण पाए जाने पर मरीजों की कोविड जांच की जा रही है। जांच में आज पांच मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें 03 महिलाएं और 02 पुरुष शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। इधर कोरोना के मामले लगातार बढ़ने के बावजूद आम जनता द्वारा काफी कोताही बरती जा रही है। अधिकांश लोग बाजार व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बगैर मास्क के दिख रहे हैं। सेनिटाइजर का प्रयोग तो कहीं दिख ही नहीं रहा है।

गमरपानी में मिले कोरोना के नए मरीज

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments