HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : जि.सहकारी. बैंक की निजि पूंजी में 407.40 लाख रूपये...

Almora News : जि.सहकारी. बैंक की निजि पूंजी में 407.40 लाख रूपये की वृद्धि, शून्य ब्याज दर पर 5927.55 लाख रुपये का ऋण वितरित, अपना क्यू.आर. कोड वाला देश का प्रथम सहकारी बैंक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक लि. कि 49 वीं वार्षिक निकाय की आम सभा की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहकारिता को रोजगार का एक बड़ा हथियार बना रहे हैं। भाजपा सरकार सहकारी बैंकों के माध्यम से बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के दीप जलाकर किया व 48 वीं वार्षिक निकाय की बैठक में पास हुए प्रस्तावों को पास किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहकारिता को रोजगार का एक बड़ा हथियार बना रहे हैं। गरीब, किसान को बिना ब्याज का रोना उपलब्ध करा रहे हैं। किसानों के खातों में जो सम्मान निधि आ रही है वो भी सहकारी बैंकों के माध्यम से आ रही है। जहां पूरा विश्व कोरोना जैसे संकट से गुजर रहा है। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का कार्य नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किया जा रहा है। राज्य की भाजपा सरकार भी सहकारी बैंकों के माध्यम से बिना ब्याज के 1 लाख से 3 लाख तक के ऋण उपलब्ध करा रही है। वहीं महिला समूहों को आगामी 8 मार्च को 5 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि बैंक की निजी पूंजी वर्ष 2017-18 के सापेक्ष वर्ष 2019-20 में 407.40 लाख रोये की वृद्धि हुई। सहकारी बैंक व्यवसायिक बैंकों की भांति सीबीएस के अंतर्गत कार्य कर रहा है। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक देश का पहला सहकारी बैंक है जिसका अपना क्यू आर कोड है, बैंक द्वारा शून्य प्रतिशत की दर से दिनांक 1 अप्रैल से 2020 से 31 जनवरी 2021 तक कुल 12470 लोगो को 5927.55 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त भविष्य के लिए मशरूम उत्पादन और केसर की खेती कर रोजगार के नए साधन उत्पन्न करने का प्रयास सहकारी बैंक के माध्यम से किया जा रहा है। बैंक द्वारा विभिन्न मदों में वर्ष 2019-20 में 14239.56 लाख रुपये का वितरण किया गया। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 808.81 लाख रुपये अधिक है। बैठक को विशिष्ट अतिथि हयात सिह मेहरा उपाध्यक्ष उत्तराखंड सहकारी परिषद (राज्य मंत्री) के द्वारा सम्बोधित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि सहकारी समितियों के माध्यम से कैसे रोजगार प्राप्त किया जा सकता है और बैंक के कर्मचारी किस प्रकार लगातार बैंक को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
बैठक का संचालन दीवान कनवाल ने किया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा ज़िला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, प्रान्त शारीरिक प्रमुख सुनील जी, संचालक हृदेश मेहरा, नरेंद्र भंडारी, विनीत बिष्ट, गणेश सिह, रघुवर सिंह दफौटी, घनश्याम जोशी, गोविंद सिंह, कमला बहुगुणा, मधुबाला, अनिला पंत, पुष्पा बिष्ट, महेंद्र सिंह कनवाल, मोहन चौहान, मनोहर सिह मर्तोलिया, रणजीत सिंह राणा, राज्य सहकारी बैंक संचालक रमेश बहुगुणा, सचिव महाप्रबंधक नरेश चंद्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, बार एशोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, मोहन कनवाल, प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल, मनोज जोशी, रेखा रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, पंकज जोशी, प्रकाश भंडारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments