HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: ठेकेदारों ने विभिन्न निर्माण विभागों में ठोके ताले

Bageshwar: ठेकेदारों ने विभिन्न निर्माण विभागों में ठोके ताले

रायल्टी शुल्क बढ़ाने और अनसुनी से चढ़ा पारा
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

पर्वतीय कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने जनपद मुख्यालय पर स्थित लोनिवि, सिंचाई, पेयजल निगम, ग्रामीण निर्माण खण्ड, पीएमजीएसवाई कार्यालय पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू कर दी है। उन्होंने अतिशीघ्र बढ़ी रॉयल्टी शुल्क वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रांतीय खण्ड कार्यालय परिसर में एसोसिएशन के अध्यक्ष हीराबल्लभ भट्ट की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रॉयल्टी पांच गुना काटी जा रही है। जिला खनिज फाउंडेशन में 25 प्रतिशत धनराशि उनके बिलों से काटी जा रही है। जिससे ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वक्ताओं कहा कि जुलाई माह में समस्याओं का ज्ञापन डीएम को सौंपा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ठेकेदारों के देयकों से पांच गुना रायल्टी काटी जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए 50 प्रतिशत रायल्टी छूट देने संबंधित शासनदेश था। ऑनलान से पूर्व के रिफंड का भुगतान भी रोक दिया गया है।

इसके अलावा जिला न्यास खनिज फाउंडेशन के लिए 25 प्रतिशत धन ठेकेदारों के बिलों से काटा जा रहा है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय अल्मोड़ा से ठेकेदारों के देयक, विचलन, समय वृद्धि, अतिरिक्त कार्य का समाधान समय पर नहीं हो रहा है। इस मौके पर संजय नेगी, प्रमोद मेहता, भुवन लोहनी, दिनेश मेहता, हरीश चैबे, नवीन परिहार, आरडी जोशी, आनंद सिंह परिहार दिनेश सिंह, लाल सिंह दीवान, कमलेश परिहार, आनंद दानू, राजेन्द्र टंगड़िया, आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments