HomeUttarakhandAlmoraइतनी अच्छी है तो पहले विस और संसद सदस्यों में लागू करें...

इतनी अच्छी है तो पहले विस और संसद सदस्यों में लागू करें नई पेंशन स्कीम

ADVERTISEMENTSAd

👉 पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संवैधानिक मार्च

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन ​स्कीम लागू करने की मांग को लेकर आज नगर में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जिला कार्यकारिणी के बैनर तले संवैधानिक मार्च निकाला गया। यह मार्च नंदादेवी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर चौघनपाटा स्थित गांधी पार्क में समाप्त हुआ। जहां पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।

इससे पूर्व नंदादेवी मंदिर प्रांगण में आयोजित सभा ने वक्ताओं ने कहा कि पेंशन कार्मिकों के भविष्य की गारंटी है, लेकिन सरकार ने कार्मिकों की मेहनत की कमाई को पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा की सरकार कहती है कि पेंशन लागू होने से देश की अर्थव्यवस्था खतरे में आ जाएगी, लेकिन दूसरी ओर पूंजीपतियों के हजारों करोड़ों के ऋण माफ किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा की नई पेंशन स्कीम अगर इतनी ही अच्छी व्यवस्था है तो सबसे पहले इसे विधानसभा और संसद के सदस्यों पर लागू किया जाए। इस मौके पर सभी ने पुरानी पेंशन बहल होने तक आंदोलन को जारी रखने का आह्वान किया। इधर गांधी पार्क में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।

सभा को जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी, मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, मनोज कुमार जोशी, धीरेंद्र कुमार पाठक, पुष्कर भैसोड़ा, कुलदीप जोशी, डॉo कैलाश डोलिया, भारतेंदु जोशी, कुलदीप बिष्ट, प्रेमप्रकाश जोशी, राजेंद्र सिंह घुगत्याल, गोपाल सिंह रावत, नवीन जोशी, मनोज पाठक, मोहन चंद्र जोशी, वीरेंद्र रावत, जीवन मेहरा, कैलाश जोशी, अजरा परवीन, केशव जोशी, बसंत बल्लभ पांडे, मनोज शर्मा, नितेश कांडपाल, डाo गिरजाभूषण जोशी, नितेश कांडपाल, मोहन सिंह बिष्ट, रमेश मेहरा, हिमांशु तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष किशोर जोशी, मंत्री जगदीश भंडारी, संजय बिष्ट, युगल मठपाल, डीके जोशी, मीनाक्षी जोशी, रजनीश जोशी, गोकुल मेहता, मंजू शर्मा, मीना शर्मा, जी एस नैनवाल, रितेश मेहरा, शीतल सत्यपाल, भास्कर जोशी, सुरेश डंगवाल, गणेश भट्ट, प्रफुल्ल जोशी, कुलदीप सिंह अलमिया, दीपक तिवारी ने संबोधित किया। संचालन धौलादेवी ब्लॉक संयोजक राजू महरा ने किया। इस मौके पर बृजेश डसीला, पूरन चंद्र पांडेय, तारा बिष्ट मीनाक्षी जोशी, ललित मोहन जोशी, राधा लसपाल, सुनीता महर, मीना गिरि, निर्मला मेहता, जानकी बिष्ट, अंजली साह, मेघा मनराल, हर्षलक्ष्मी, ऋतु तिवारी, नीमा महरा, रेखा गोस्वामी, देवेश बिष्ट, जीवन लाल साह, हरीश भंडारी, बसंत भट्ट, आनंद पाटनी, बीना तिवारी, महिपाल बनकोटी, अनिल कुमार, उमेश लोहनी, त्रिभुवन बिष्ट, त्रिवेंद्र सिंह, रमा मेहता, बसंत कांडपाल, संजय मेहता, बसंत कांडपाल, मनोज बिष्ट, प्रमोद मेहरा, भुवन जोशी, प्रतिभा कांडपाल, दीप्ति जोशी, सुनीता मेर सहित सैकड़ों कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments