HomeUttarakhandAlmora26 जनवरी: डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा तैयार संविधान सर्वमान्य—डीएम, अल्मोड़ा जनपद में...

26 जनवरी: डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा तैयार संविधान सर्वमान्य—डीएम, अल्मोड़ा जनपद में सादगी से मना गणतंत्र दिवस

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
73वां गणतंत्र दिवस आज जनपद अल्मोड़ा में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रातः 9ः30 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों में झण्डारोहण हुआ। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने झण्डारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा तैयार संविधान सर्वमान्य है। उन्होंने कहा कि देश में विभिन्न जातियां, धर्म व क्षेत्रीय विभिन्नताएं होते हुए भी हम सभी को एकता सूत्रों में बाधे रखने वाला संविधान दिया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ। सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि दी और उन्होंने देश की आजादी के उन वीर सपूतो को भी याद किया, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर हमें एक स्वतंत्र देश में जीने का मौका दिया।
उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन कर देश व समाज की सेवा करनी होगी। वही विकास भवन प्रांगण में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे ने ध्वज फहराया। जिले के समस्त तहसील व विकासखण्ड स्तर पर भी यह कार्यक्रम का आयोजित हुए।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments