HomePublic Problemक्वारब में लगातार भू—कटाव, भाजपा नेता फोटोग्राफी में मस्त

क्वारब में लगातार भू—कटाव, भाजपा नेता फोटोग्राफी में मस्त

ADVERTISEMENTS

कांग्रेस की बैठक में गूंजा क्वारब का मुद्दा

22 को डीएम का घेराव, शामिल होंगे पूर्व सीएम हरीश रावत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यहां स्थानीय कांग्रेस कार्यालय चौघानपाटा में हुई बैठक में क्वारब में लगातार हो रहे भू—कटाव व आम जन की समस्या पर चर्चा हुई। भाजपा सरकार के नेताओं पर समस्या का समाधान करने की बजाए प्रभावित क्षेत्र में बस फोटोग्राफी कर मीडिया में छाने का आरोप लगाया गया। तय हुआ कि 22 मई को डीएम कार्यालय का घेराव किया जायेगा। जिसमें पूर्व सीएम हरीश रावत भी हिस्सा लेंगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि अल्मोड़ा व नैनीताल जिले को जोड़ने वाला क्वारब पुल के पास लगातार पिछले आठ महीने से भूमि कटाव हो रहा है, जिससे अल्मोड़ा जिले के साथ साथ अन्य जिलों के व्यापारियों के कारोबार में फर्क पड़ा है। व्यापारियों को सामान इत्यादि ढुलान मे आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। जिससे जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

लापरवाही का खामियाजा भुगत रही जनता

दूसरी तरफ आवागमन करने वाले यात्रियों को अधिक किराया देकर आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसके निराकरण के लिए पूर्व में विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन शासन प्रशासन के लापरवाही के कारण आज भी वहां की स्थिति ज्यों की त्यों है। जिसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। जिसको लेकर 22 मई 2025 को जिलाधिकारी अल्मोड़ा का घेराव कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी के साथ साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेता, संगठन पदाधिकारी एवं जिले के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

मीडिया में छाने तक सीमित हैं भाजपा नेता

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भूमि कटाव के चलते यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। इसी को लेकर उनके नेतृत्व में 24 अक्टूबर 2024 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा क्वारब पुल में शासन—प्रशासन को चेताने के लिए धरना—प्रदर्शन किया था। लेकिन भाजपा सरकार के नेता उस स्थल में जाकर फोटोग्राफी कर मीडिया में छाने तक ही सीमित हैं। उन्हें जनता के मूलभूत सुविधाओं से कोई लेना नहीं है।

नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि क्वारब पुल के पास की जमीन धंसने से वहां की स्थिति बहुत ही गम्भीर हो गई है। जिससे पर्यटन से जुड़े लोगों का कारोबार सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज एवं संचालन जिला प्रवक्ता निर्मल रावत ने किया।

बैठक में यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, तारा चंद्र साह, अमरजीत सिंह भाकुनी, हिमांशु मेहता, धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, गीता मेहरा, हेम चंद्र तिवारी, सुशील साह, महेश चन्द्र आर्य, नरेंद्र कुमार, रविन्द्र टम्टा, राजेंद्र बिष्ट, मनोज बिष्ट, जगदीश पांडे, इसरार एहमद, गोपाल तिवारी, आनंद बिष्ट, राजन सिंह, हर्ष कनवाल, बीके पांडे, अंबीराम, नारायण दत्त पांडे, तारा तिवारी, गोपाल सिंह चौहान, चंदन कुमाऊनी, देवेन्द्र बिष्ट, रोहित रौतेला, तारु तिवारी, राजेश कुमार, लीला जोशी, कार्तिक साह, गुंजन चम्याल, पूरन रौतेला, कैलाश तिवारी, रविन्द्र सिंह, परितोष जोशी, रमेश लटवाल, जया जोशी, सुभांशु रौतेला, जितेंद्र अधिकारी, गोपाल भट्ट, मोहन सिंह, मनोज बिष्ट, जगदीश तिवारी, संजय कुमार, निजाम कुरैशी, मुकेश कुमार डैनी, परितोष जोशी, कुंदन सिंह भंडारी, गजेंद्र फर्त्याल ,श्याम सिंह दोसाद, राजू भट्ट, भुवन दोसाद, लक्ष्मण सिंह मेहरा, अमरनाथ सिंह रावत, पूरन सिंह सुपयाल, नितिन रावत, दीपेश रावत, मोहन देवली, प्रताप राम, मनोज कुमार जोशी, हरीश भट्ट, मनोज वर्मा, दीपक भट्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, अंकुर कांडपाल, निर्मल रावत, दिनेश पिलख्वाल, धनेश सिंह, बाल विक्रम सिंह रावत, देवेन्द्र कनवाल, संजय दुर्गापाल, भैरव गोस्वामी, पीताम्बर पांडे, लीला जोशी, जानकी पाण्डेय आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments