HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा पुलिस लाइन में सिपाही की गोली लगने से मौत, हड़कंप

अल्मोड़ा पुलिस लाइन में सिपाही की गोली लगने से मौत, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर/अल्मोड़ा पुलिस लाइन में एक सिपाही की संदिग्ध हालातों में गोली लगने से मौत हो गई है। जिस वक्त यह घटना हुई तब कांस्टेबल पुलिस लाइन में तैनात था। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह अचानक पुलिस लाइन में गोली चली। जब अन्य सिपाही दौड़ कर आये तो पता चला कि कांस्टेबल सुंदर शाही को गोली लगी है। उसको मृत घोषित कर दिया गया है।

प्रथम दृष्टया यही लग रहा था कि सिपाही सुंदर शाही उम्र 32 साल निवासी बागेश्वर ने खुद को गोली मार आत्म्हत्या कर ली है। इसके बावजूद पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा जांच पूरी होने तक स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है।

बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से बागेश्वर का रहने वाला था तथा 2012 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ था। एसएसपी देवेंद्र ​पींचा के अनुसार जवान के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। घटना सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच की है।

यह है घटनाक्रम

बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुंदर सिंह साही ने करीब छह बजे नाइट ड्यूटी करने वाले सिपाही से चार्ज लिया। जिसके बाद नाइट ड्यूटी वाला सिपाही अपने कमरे की ओर चला गया। थोड़ी ही दरे के बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब सिपाही मौके पर आये तो वहां सुंदर सिंह जमीन पर गिरा था। जिसके बाद आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सिपाही सुंदर को मृत घोषित कर दिया। सुंदर साही बागेश्वर के कपकोट जिले का रहने वाला है और वह कुछ समय से पुलिस लाइन में तैनात था।

सुंदर के परिवार में उसकी एक छोटी बेटी और पत्नी हैं। सूचना मिलने के बाद एसएसपी देवेंद्र सिंह पींचा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसएसपी ने कहा कि घटना चिंताजनक है। फोरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही सिपाही की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मृतक सिपाही के शव को माेरचरी में रखवा दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments