सुयालबाड़ी/भवाली। कोरोना काल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठ के साथ करने वाले पुलिस कार्मिकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस ने गत दिनों ‘टॉप कोरोना वॉरियर्स ऑफ डिस्ट्रिक नैनताल’ का चयन किया है, जिनमें थाना भवाली अंतर्गत आने वाली क्वारब सुयालबाड़ी चौकी में तैनात कांस्टेबल आनंद राणा भी शामिल हैं। ज्ञात रहे कि कानि आनंद राणा ने लॉकडाउन के दौरान कोविड—19 संक्रमण से बचाव के लिए एक सजग प्रहरी की भूमिका का निर्वहन किया तथा अपनी ड्यूटी को बड़ी कुशलता से निभाया। अब उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।