HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: महंगाई के विरोध में कांंग्रेस का धरना—प्रदर्शन

Almora News: महंगाई के विरोध में कांंग्रेस का धरना—प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

—केन्द्र और प्रदेश भाजपा सरकार को जमकर कोसा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में आज जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने पार्टी जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे एवं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के साझा नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना—प्रदर्शन किया और सभा की। इस दौरान बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार को जमकर कोसा और उसके खिलाफ नारेबाजी की।

धरनास्थल पर आयोजित सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावों के तुरन्त बाद आम जनता की जरूरी उपयोग की वस्तुओं बिजली, पानी, रसोई गैस व खाद्यान्न जैसी चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं। जिससे भाजपा की कथनी व करनी में अंतर साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि आज डीजल, पेट्रोल, खाद्य तेल, खाद्य सामग्री, निर्माण सामग्री लोहा व सीमेंट के दामों में तेजी से उछाल आया है। जिससे आम जनता का जीवन यापन करना दूभर होते जा रहा है। सरकार दैनिक उपभोग की वस्तुओं में मूल्य वृद्धि रोकने में पूरी तरह असफल होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि आम लोगों की आवश्यकता की वस्तुओं के बढ़ते दामों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से तुगलकी फरमान से उत्तराखंड में बिजली व पानी के मूल्यों में बढ़ोत्तरी कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों से बाज नहीं आई, तो कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जबर्दस्त मोर्चा खोलेगी।

धरना प्रदर्शन में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांंग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद, वरिष्ठ कांंग्रेसी आनन्द सिंह बगडवाल, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, अख्तर हुसैन, अमित बिष्ट, अम्बीराम, महेश चन्द्र, सभासद हेम तिवारी, मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, प्रधान प्रभात शैली, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, राजेन्द्र तिवारी, दीपक कुमार, घनश्याम गुरूरानी, आशा जोशी, दीवान राम आर्या, सुरेश लाल, सलीम अख्तर, पंकज भगत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments