HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज: कांग्रेसजनों ने लिया भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प

लालकुआं न्यूज: कांग्रेसजनों ने लिया भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प

लालकुआं। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज कार रोड स्थित सामुदायिक भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी की अध्यक्षता में बूथ कमेटी एवम ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश सतीश नैनवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ ने पूर्व में गठित बूथ कमेटियों को नए सिरे से गठन करने का सुझाव दिया। ब्लॉक काँग्रेस कमेटी की महीने की 1 तारीख को मासिक बैठक करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में उपस्थित काँग्रेसजनो ने ध्वनिमत से आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व पूर्व पीसीसी सदस्य हरेन्द्र सिंह बोरा ने कांग्रेस के समय में किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व पीसीसी सदस्य हरेन्द्र सिंह बोरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी, महामंत्री केदार सिंह दानू ,कविराज धामी, भगवान सिंह धामी, बीना जोशी, राजेन्द्र खनवाल, चंद्रमणि मेलकानी, सूर्यप्रताप सिंह, बलवंत दानू, राजपाल, राजेंद्र सिंह चैहान, जगत सिंह जेठी, शेखर जोशी, मोहन सिंह धामी,मोहन नयाल, गोविंद सिंह चैहान, बलवीर टम्टा, चंदन मेहरा, हरीश पांडे, वीरेंद्र कार्की, मुन्ना बिष्ट, वीरेंद्र सिंह कोरंगा, पवन बिष्ट, शिरोमणि जोशी, वीरेंद्र कार्की, महेश कबड़वाल, देवकीनंदन पाठक, गिरधर बम, सागर कुमार, इन्द्र सिंह पनेरी, मीना कपिल, हरुली देवी, राधा दानू, फुला देवी, उमेद सिंह मेहता, हर्ष बिष्ट, सूर्य प्रताप सिंह, कल्याण चन्याल, हरीश पांडेय, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments