HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कांग्रेसजन एकजुटता से लड़ें निकाय चुनाव— सतीश नैनवाल

बागेश्वर: कांग्रेसजन एकजुटता से लड़ें निकाय चुनाव— सतीश नैनवाल

ADVERTISEMENTS

✍️ नगर निकाय चुनाव के कांग्रेस पर्यवेक्षक ने ली पार्टीजनों की बैठक
✍️ तीन नगर निकायों बागेश्वर, कपकोट व गरुड़ से 27 लोगों की दावेदारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस के नगर निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक सतीश नैनवाल ने कहा कि कांग्रेस जन एकजुट होकर कार्य करेगी, तो निश्चित रूप से निकाय चुनाव कांग्रेस के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ही राजनीति की पहली सीढ़ी है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार नही चाहती कि समय पर चुनाव हो। सरकार लगातार चुनाव टालने के लिए अलग अलग बहाने बना रही है। प्रदेश में सहकारिता, छात्रसंघ, नगर निगम, नगर पालिका नगर पंचायत के साथ—साथ आगामी पंचायत चुनावों को टालने के काम कर रही है। पर्यवेक्षक के सम्मुख बागेश्वर, कपकोट व गरुड़ से कुल 27 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

उन्होंने कहा कि सरकार बैलेट से चुनाव कराने के लिए बहुत डरी हुई है। इसलिए तरह तरह के बहाने बनाकर चुनाव कराने में देरी कर रही हैं। कांग्रेस जब—जब एकजुट होकर चुनाव लड़ी है, तब—तब कांग्रेस चुनाव जीती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। रोजगार के नाम पर गांव गांव में शराब व बार खोल रही हैं। जिसमे शांत गांवों का माहौल खराब हो रहा हैं। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि पार्टी किसी को भी टिकट दे हम सबका लक्ष्य उसे चुनाव जिताने का होना चाहिए। दावेदारी करना सबका अधिकार है। लेकिन पार्टी जिसको भी टिकट देगी उसके पीछे हम सबको चलना होंगा। उन्होंने जिला व नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ड स्तर पर बूथ कमेटी गठित करने के साथ ही चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक दूसरे की कमियां निकालने के बयाज कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करने को कहा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बसंत कुमार ने कहा कि आगामी नगर पंचायत व चुनावो में जी जान से चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। बैठक की अध्यक्षता भगत डसीला व संचालन गोपा धपोलने किया। इस दौरान लोकमणी पाठक, राजेन्द्र टँगड़िया, गीता रावल,राजेन्द्र परिहार, नवल टम्टा, गोकुल परिहार, कुंदन गोस्वामी, गोविंद बिष्ट,बबलू नेगी, हेम वर्मा सुनील भंडारी, किशन कठायत, महेश काण्डपाल, गिरीश कोरंगा, कवि जोशी, ललित गोस्वामी, भूपेश ऐठानी, बसंत कुमार, हरीश त्रिकोटी,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
इनकी है दावेदारी

नगरपालिका बागेश्वर के लिए- कवि जोशी, सुनील भंडारी, विनोद पाठक, राजेन्द्र परिहार, गीता रावल, ऋतु बसंत, भीम कुमार, हरीश त्रिकोटी, पुष्पा आर्या, अनीता टम्टा। गरुड़ नगर पंचायत के लिए— एडवोकेट उमेश पांडेय, भावना वर्मा, इंद्रा फर्स्वाण, प्रकाश चन्द्र, दिग्विजय फर्स्वाण, हेम वर्मा, सुशीला देवी। कपकोट से गोविंद बिष्ट, प्रकाश काण्डपाल, ममता ऐठानी, राजेन्द्र प्रसाद, किरन देवी, पूजा आर्या।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments