HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: उद्यान घोटाला उजागर होते हुए कांग्रेसजनों का चढ़ा पारा

बागेश्वर: उद्यान घोटाला उजागर होते हुए कांग्रेसजनों का चढ़ा पारा

ADVERTISEMENTS

प्रदेश सरकार एवं उद्यान मंत्री का पुतला दहन, सरकार को घेरा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उद्यान घोटाले में अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही कांग्रेसियों का गुस्सा सातवां आसमान पर पहुंच गया। घोटाले से नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व उद्यान मंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेसजनों की इस मामले पर यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ नेता भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने सीएम से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।

जिला संगठन मंत्री कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सीबीआई द्वारा चर्चित उद्यान घोटाले में अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें सरकार के भस्टाचार का भी नियत भी साफ हुई है। प्रदेश ने अधिकाररियों, कर्मचारियों से लेकर जनप्रतिनिधि और राज्य सरकार के मंत्री तक खुले आम भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्हें जनता के जनहित कार्यों को करने से कोई सरोकार नही है। सभा के बाद प्रदेश सरकार व उद्यान मंत्री का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में ललित गोस्वामी, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कुन्दन गोस्वामी, हरीश त्रिकोटी, भुवन भैंसोड़ा, इंद्रा जोशी, पूनम, पंकज परिहार, शैलेन्द्र चौहान तथा कैलाश फर्त्याल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments