HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कांग्रेसजनों में भड़की आक्रोश की ज्वाला, केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका

अल्मोड़ा: कांग्रेसजनों में भड़की आक्रोश की ज्वाला, केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका

ADVERTISEMENTSAd

✍️ प्रदर्शन कर बाबा साहेब के अपमान और कांग्रेस सांसदों से दुर्व्यवहार का मामला
✍️ गृहमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग, अपमान नहीं होगा बर्दाश्त

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देश की संसद के भीतर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित साह के विवादास्पद टिप्पणी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर संसद में भाजपा सांसदों द्वारा धक्का—मुक्की के मामले से यहां कांग्रेसजनों में आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का अपमान किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एवं विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदर्शन करके गृहमंत्री अमित साह का पुतला फूंक डाला और गृहमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने की पुरजोर मांग उठाई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि जब से भाजपा ने केन्द्र में मोदी सरकार बनायी है, तभी से मोदी सरकार देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करके संविधान को खत्म करने की बड़ी साजिश कर रही है। जिसे देश की जनता सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगी। विधायक मनोज तिवारी ने देश के गृहमंत्री से डा. अम्बेडकर के खिलाफ कहे अपमानित शब्दों के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि आजादी के जननायकों का अपमान करना भाजपा की नियति बन चुकी हैं। मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं डा. अम्बेडकर का संसद के भीतर अनेकों बार अपमान करके भारतीय संविधान को कमजोर करने का कृत्य किया जा रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा देश के लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को बदनाम करके अपनी खीज उतार रही हैं, जबकि विगत दिवस की घटना में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संसद द्वार में धक्का देने का निन्दनीय कार्य किया था। जिसका नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिकार किया।

इस मौके पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित साह का पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, जिला महामंत्री गीता महरा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, युवक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, ललित सतवाल, एनडी पाण्डेय, शरद साह, लता तिवारी, तारा तिवारी, धीरा तिवारी, सरस्वती रोढ़िया, जगदीश पाण्डेय, फेमिना खान, सुनील कर्नाटक, मनोज बिष्ट, पूरन रौतेला, तारा चन्द्र साह, युकां प्रदेश सचिव गोपाल भट्ट, रोहन कुमार, बीके पाण्डेय, सुरेन्द्र आर्या, दीवान ढैला, प्रेम लटवाल, निजाम कुरेशी, रविन्द्र टम्टा, लीला तिवाडी़, दीपेश काण्डपाल, हेम चन्द्र तिवारी, दीपा गोस्वामी, पारस नाथ, रोहित रौतेला, शंशाक बिष्ट, परितोष जोशी, दीक्षा सुयाल, गोविन्द महरा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments