HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : रावत के पंजाब और यादव के उत्तराखंड प्रभारी बनने...

किच्छा न्यूज़ : रावत के पंजाब और यादव के उत्तराखंड प्रभारी बनने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

किच्छा। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र यादव को उत्तराखंड प्रभारी तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब का प्रभारी मनोनीत किए जाने पर शांतिपुरी नंबर दो स्थित पंचायत भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर मिष्ठान वितरित करते हुए खुशी का इजहार किया और पार्टी हाईकमान का आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए देवेंद्र यादव को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का महामंत्री, सीडब्ल्यूसी सदस्य तथा उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी मनोनीत करने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण बिष्ट ने कहा कि जमीन से जुड़े तथा वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र यादव को अहम जिम्मेदारी दिए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब का प्रभारी बनाया जाना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। कांग्रेसियों ने इस दौरान मिष्ठान वितरण करते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी का आभार जताया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दुग्ध संघ के संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय, पूर्व प्रधान नेत्र सिंह देउपा, जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रेम आर्य, हरीश पांडे उमराव सिंह दानु, विनोद जोशी, उमेश जोशी, महिपाल सिंह बोरा, सुजान सिंह कार्की, बिशन सिंह कोरंगा, रॉकी टाकुली, पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, उदय मंडल सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments