Almora News: राहुल गांधी के जन्मदिन पर लेप्रोसी मिशन में रह रहे परिवारों को कांग्रेसजनों ने बांटा राशन, महिला कांग्रेस ने काटा केक
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन को यहां कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कांंग्रेसजनों के साथ बल्ढौटी स्थित लेप्रोसी मिशन में खाद्यान्न का वितरण किया।
लेप्रोसी मिशन में रह रहे परिवारों को आटा, चावल, मसाले, तेल, दाल, चीनी, मास्क आदि सामग्री प्रदान की। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने इस मौके पर कहा कि कोरोना काल में अपने नेता के जन्मदिन को बेहद सादगीपूर्ण तरीके से मनाते हुए कांंग्रेसजन लोगों की मदद कर रहे हैं और इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। श्री तिवारी ने सभी कांंग्रेसजनों से अपील की गयी है कि आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की यथासम्भव मदद करे। उन्होंने कहा कि इस विपरीत समय में कांंग्रेस पार्टी यथासंभव जरूरतमंदो की मदद कर रही है। खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व सभासद किशन लाल, पूर्व सभासद मुकेश नेगी, जिला महासचिव गीता मेहरा, यूथ कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल कार्की, नगर प्रवक्ता पंकज काण्डपाल, दीपा भण्डारी, गीता पाण्डे, राधा राजपूत, चन्दन कनवाल तथा जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक उपस्थित रहे।
Uttarakhand Breaking : सड़क किनारे खड़े वाहन में गिरा विशाल बोल्डर, कैंटर स्वामी की दर्दनाक मौत
महिला कांग्रेस ने काटा केक
अल्मोड़ा में राहुल गांधी के जन्मदिन पर महिला कांंग्रेस ने जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की और इस मौके पर केक काटकर राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के पश्चात महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने जरूरतमंद पांच परिवारों को स्वप्रयासों से राशन उपलब्ध करवाया। कार्यक्रम में महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश महामंत्री प्रीति बिष्ट, जिला महामंत्री राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, तारा तिवारी, हेमा तिवारी आदि उपस्थित रहे।
अन्य खबरें
रेलवे खास : काठगोदाम-हावड़ा और लालकुआं-हावड़ा का इस दिन से होगा संचालन
उत्तराखंड में गिरता कोरोना ग्राफ : आज 5 मौतें, 220 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल