NainitalUttarakhand

रामनगर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला फूंका

रामनगर। आज शनिवार को कांग्रेस जन ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में धनपुर घासी चौराहे पर एकत्र हुए जहां से सभी कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानिया तिराहे की ओर पैदल मार्च करा। व कानिया तिराहे पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा देश में जो केंद्र सरकार ने किसानों के ऊपर तीन काले कानून थोपे हैं। इसके विरोध में आज पूरे देश का किसान आंदोलित है पंजाब के किसान 3 महीने तक रेल की पटरी हो पर बैठे रहें। अब वह 8 दिन से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को घेर कर बैठे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार से किसानों की दो दौर की बातचीत हो चुकी हैं। और आज फिर बातचीत होनी है। तो सरकार पर दबाव बनाने के लिए और लोगों में जन जागरण के लिए के इन कानूनों में जो प्रावधान है उनके प्रति लोगों को जानकारी देने के लिए लगातार इस क्षेत्र में सरकार का विरोध कर रहे हैं। एवं पुतला दहन कर रहे हैं। जिसमें अभी हमने 4, 5 दिन पहले पीरुमदारा मे पुतला दहन किया था। और आज यहां पर किया है। जिसको आगे और बढ़ाएंगे। और हम कहना चाहते हैं सरकार को, शासन-प्रशासन को कि वह तत्काल किसानों से बात करें और तीनों कानूनों को रद्द करें। अन्यथा वो बड़े जनाक्रोश को तैयार रहें। पुतला दहन करने वालों में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव किशोरी लाल एवं डॉक्टर निशांत पपने, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य पुष्कर दुर्गापाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेश कालिया, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, नंदा बल्लभ बेलवाल, दीप पांडे, पूर्व मण्डी परिषद उपाध्यक्ष आनंद सिंह रावत, धारा बल्लभ पांडे, बीना रावत, धनवंतरी गिरी, गिरीश जोशी बियंत सिंह, अमीरा हुसैन, रसीद हुसैन, महिपाल सिंह डंगवाल, ग्राम प्रधान कमरुदीन, ग्राम प्रधान हीरा सिंह, सतनाम सिंह, नारायण चंद्र पान्डे, गिरीश पान्डे, चरन सिंह, बलजीत, शाहिद हुसैन, दीपक भट्ट, आमना बेगन, दीपक जोशी, हरदीप सिंह दिप्पा, आशुतोष पान्डे, अनिल अग्रवाल खुलासा, अतुल अग्रवाल, ममता आर्या आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती