HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : काले कानून के विरोध में कांग्रेस किसानों के साथ...

किच्छा न्यूज़ : काले कानून के विरोध में कांग्रेस किसानों के साथ – बिष्ट-कोरंगा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

किच्छा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर “कांग्रेस पार्टी किसान के द्वार” अभियान के तहत निकटवर्ती ग्राम कलकत्ता फार्म में किसानों के साथ बैठक करते हुए भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट तथा प्रदेश सचिव विक्रम कोरंगा के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा किसानों पर जबरन थोपे गए काले कानून के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का किसानों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि काले कानून के विरोध में कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है और हर हाल में काले कानून को निरस्त कराने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर कांग्रेसी नेता नारायण बिष्ट तथा विक्रम कोरंगा ने कहा कि पंजाब सरकार ने एमएसपी को लागू करवाने के लिए खरीद रेट से कम कीमत पर फसल खरीदने की दशा में व्यापारी पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लेकर किसान हित में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार को भी यह नीति अपनाकर किसान हित में फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान अनाज पैदा कर पालनहार की भूमिका निभाता है, लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान अपने परिवार के भरण पोषण तथा लालन-पालन को लेकर चिंतित है, इसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

बैठक में अन्य मुद्दों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण बिष्ट, प्रदेश सचिव विक्रम कोरंगा के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, बलदेव सिंह, जसपाल सिंह, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष विक्रम कोरंगा, दिलेर सिंह, कुलदीप सिंह, अमनदीप सिंह, पूरन सिंह, गगनदीप सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments