HomeUttarakhandAlmoraचुनावी सर​गर्मी: कांंग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने टटोली दावेदारों की नब्ज, 14 विधानसभाओं...

चुनावी सर​गर्मी: कांंग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने टटोली दावेदारों की नब्ज, 14 विधानसभाओं से 52 दावेदार हुए पेश

ADVERTISEMENTSAd

— अल्मोड़ा विधानसभा से छह दावेदार
— चंपावत से सर्वाधिक 08 दावेदार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नामित स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पान्डेय एवं सदस्यों की टीम ने आज यहां सर्किट हाउस में अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चम्पावत जिलों की चौदह विधानसभाओं के टिकट के दावेदारों की नब्ज टटोली। उन्होंने हर विधानसभा से आए दावेदारों से अलग—अलग मुलाकात की। इन 14 विधानसभाओं के लिए कुल 52 दावेदार कमेटी के सामने पेश हुए। 05 विधानसभाओं से एक—एक दावेदार होने से दावेदार का टिकट पक्का माना जा रहा है। (आगे पढ़ें)

दावेदारों से स्क्रीनिंग कमेटी में चेयरमैन अविनाश पान्डेय के अलावा सदस्य के रूप में झारखंड से डा. अजय कुमार, हरियाणा से सुरेश राठौर ने वार्ता की। संभावित उम्मीदवारों ने समिति के समक्ष अपना दावा पेश करते हुए अपना पक्ष रखा। इस मौके पर संयोजक जोत सिंह बिष्ट व सह संयोजक राजेन्द्र सिंह भण्डारी भी शामिल रहे।
कहां से कितने दावेदार (आगे पढ़ें)

अल्मोड़ा से छ:, जागेश्वर से एक, रानीखेत से एक, सोमेश्वर से दो, द्वाराट से एक, सल्ट से पांच, डीडीहाट से सात, गंगोलीहाट से तीन, बागेश्वर से सात, चम्पावत से आठ, कपकोट से एक, बागेश्वर से सात, पिथौरागढ़ से दो तथा धारचूला से एक दावेदार शामिल हैं।
अल्मोड़ा से ये दावेदार (आगे पढ़ें)

पूर्व विधायक मनोज तिवारी, बिट्टू कर्नाटक, बबीता भाकुनी, रमेश भाकुनी, अमरजीत सिंह भाकुनी व पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी।
कांग्रेसजनों का रहा जमावड़ा (आगे पढ़ें)

स्क्रीनिंग कमेटी के अल्मोड़ा पहुंचने से आज सर्किट हाउस परिसर में कांग्रेसजनों का जमावड़ा लगा रहा। जिसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, रानीखेत विधायक करन मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक नारायण राम, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह मेहरा, रानीखेत जिलाध्यक्ष महेश आर्या, चम्पावत जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, बागेश्वर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, राबिन मनोज भण्डारी, भूपेन्द्र भोज, पारितोष जोशी, निर्मल रावत, विजय भट्ट, धीरेन्द्र गैलाकोटी सहित कांंग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments