ब्रेकिंग : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, आ रहे यह दिग्गज

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा आमने—सामने हैं। इस बीच कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची…

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा आमने—सामने हैं। इस बीच कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

जारी सूची में राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही उत्तराखंड के वरिष्ठ नेतागणों को भी कांग्रेस ने स्टार प्रचारक के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है। यह सभी पांचों लोकसभा सीट पर मैदान में उतरे प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

उत्तराखंड आयेंगे कांग्रेस ये दिग्गज:

जारी लिस्ट में कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कुमारी शैलजा, जितेंद्र सिंह, सलमान खुर्शीद के अलावा गुरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अलका लांबा, अमरिंदर सिंह उत्तराखंड में आकर पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करेंगे।

यहां देखिए पूरी लिस्ट —

 

 कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

राहुल 09, प्रियंका 13 अप्रैल को आ सकती हैं अल्मोड़ा व हरिद्वार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 09 अप्रैल को अल्मोड़ा एवं हरिद्वार में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित कर सकते हैं। इसी प्रकार प्रियंका गांधी वाड्रा 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इस प्रस्ताव पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्तर पर मंथन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। इसे पार्टी हाईकमान से अनुमोदन मिलने की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *