HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कांग्रेस ने कोविड संक्रमितों की त्वरित मदद के लिए जारी...

Bageshwar News: कांग्रेस ने कोविड संक्रमितों की त्वरित मदद के लिए जारी किए हेल्प लाइन नंबर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद में कोविड से प्रभावितों की सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की तबीयत खराब होने पर वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकेंगे और उन्हें अस्पताल व उपचार की सुविधा दिलाई जाएगी।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि कांग्रेस कोविड कर्फ्यू से प्रभावित परिवारों की किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तत्पर है। पूर्व विधायक ने कहा कि युवक कांग्रेस द्वारा इस तरह का कार्य किया जाना सराहनीय है। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने युकां द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि जो नंबर जारी किए गए हैं वे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नंबर हैं। इनमें किसी भी प्रकार की सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है। कहा कि इसमें बीमार होने पर ही नहीं बल्कि किसी चीज की आवश्यकता होने पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यकर्ता जनता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ महासचिव रिजवान खान, जिपं सदस्य सुरेश  खेतवाल, गिरीश कोरंगा, रमेश हरड़िया, अंकुर उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Breaking : बागेश्वर में कुछ ढीले पड़े कोरोना के तेवर, आज 45 नए मामले व 84 स्वस्थ्य होकर लौटे

Bageshwar : थाना बैजनाथ पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ एक दबोचा

Bageshwar : 40 साल की सेवा उपरांत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेमलता सेवानिवृत्त, विदाई दी

Bageshwar : आठ मेधावी बालिकाओं का चयन, उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध होगी फीस

Bageshwar : नौ सूत्रीय मांगों की अनसुनी से उखड़े एनएचएम के संविदा कर्मी, ज्ञापन सौंपा और आंदोलन की दी धमकी

Bageshwar : मानकों के विपरीत खड़िया खनन का आरोप और अवैध खनन से सड़कों की दशा खराब, इसी बात को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Bageshwar : कांग्रेस ने कोविड संक्रमितों की त्वरित मदद के लिए जारी किए हेल्प लाइन नंबर

Bageshwar : कृषि इंटर कालेज दोफाड़ के क्रीड़ांगन निर्माण की गुणवत्ता पर उठी अंगुली, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम से कार्रवाई की मांग

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments