HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में भी उपचुनाव में सफलता से कांग्रेस खुशी से झूमी

बागेश्वर में भी उपचुनाव में सफलता से कांग्रेस खुशी से झूमी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मंगलौर व बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली सफलता पर कांग्रेस ने जश्न मनाया। खुशी में झूमे कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया। शनिवार को एसबीआई तिराहे पर आतिशबाजी की।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याक्षी लखपत बुटौला तथा मंगलौर सीट पर काजी निजामुद्दीन को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकारों से लोगों का मोहभंग हो गया है। पूरे देश में 13 सीटों पर उपचुनाव हुए। इसमें इंडिया गठबंधन के 11 विधायक जीते हैं। इससे स्पष्ट है कि आगामी नगर पालिका, पंचायत चुनाव तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। लोगों ने इसके लिए मन भी बना लिया है। महंगाई, भ्रष्टाचार व तानाशाही से हर कोई परेशान है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कवि जोशी, गीता रावल, राजेंद्र टंगड़िया, भगवत डसीला, इंद्रा जोशी, राजेंद्र परिहार, कुंदन गिरी, प्रकाश बाछमी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments