HomeUttarakhandNainitalहल्ला बोल, देखिए वीडियो : बोले कांग्रेसी, सत्ता में आसीन है अब...

हल्ला बोल, देखिए वीडियो : बोले कांग्रेसी, सत्ता में आसीन है अब तक की सबसे निक्कमी सरकार ! कोश्या कुटौली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना—प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, GARAMPANI

नैनीताल व बेतालघाट ब्लॉक कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज कोश्या कुटौली तहसील में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करके अपने गुस्से का इजहार किया। सभा में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को अब तक की सबसे निकम्मी सरकार करार दिया गया।
नैनीताल कांग्रेस तथा बेतालघाट ब्लॉक की कांग्रेस की संयुक्त टीम द्वारा आज गरमपानी खैरना कौश्या कुटौली तहसील के मैदान में एक दिन का धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बढ़ाती महंगाई, बेरोजगारी, गैस के बढते दाम, डीजल पेट्रोल के दामों पर हल्ला बोल किया। ब्लॉक के सभी ग्राम सभाओं के जन प्रतिनधियों ने बढ़—चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने राज्य सरकार को सबसे निकम्मी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों के 02 से 06 हजार तक लोगो के आ रहे हैं, जिससे काश्तकारों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बारिश नही होने से किसानों ने बुवाई नही कर पाए और ऊपर से किसानों की सुध लेने अभी तक कोई भाजपा सरकार का नुमाइन्दा नही पहुंचा है, जिससे किसान इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक शियाकेगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी सरकार को आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखायेेगी। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होने की अपील भी की।
वहीं नैनीताल विधानसभा से किरन डालाकोटी ने भी धरने में शिरकत की। कहा कि त्रिवेंद सरकार ने सभी युवाओं को धोखा देने का कार्य किया है। सरकार बनने से पहले युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था, जिससे सरकार अब मुकर गई है। वहीं पूर्व विधयाक सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आज कहीं भी बरोजगारी और महंगाई पर चर्चा नही होती है। अगर सरकार जे बारे में कुछ कहा जाए तो उसे देश द्रोही बताया जाता है जो एक निन्दानीय है। धरने में मदन सुयाल, तरूण कांडपाल, नारायण जीना, हरेंद्र जीना, जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, नैनीताल विधानसभा अध्यक्ष किरन डालाकोटी, पूर्व विधयाक सरिता आर्य, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हेम आर्य, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्यूरा, विनोद ढौडियाल, बालम सिंह मेहरा, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पवन जाटव, प्रताप सिंह, हितेश साह, जीवन नेगी आदि ने शिरकत की। इसके बाद एसडीएम प्रतीक जैन को ज्ञापन भी दिया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments