कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि पर कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कांग्रेस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित था। उनका संघर्ष युवाओं के लिए आज भी एक प्रेरणा का स्रोत है।
पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने आजादी की ऐसी अलख जगाई थी, जिसने अंग्रेजों की जड़ों को हिला कर रख दिया था। उन्होंने 14 वर्ष की उम्र में ही महात्मा गांधी के साथ असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया और आज ही के दिन देश की खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
चंद्रशेखर आजाद की वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जन्म 27 फरवरी 1882 को बुलंदशहर जिले के ग्राम गुठावली कलां के एक गुर्जर परिवार में हुआ था। उनके दादा इंद्र सिंह बुलंदशहर स्थित मालागढ़ रियासत के दीवान थे। जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, राजेंद्र परिहार, कुंदन गिरी, संजय चन्याल, रमेश भंडारी, दान सिंह टंगड़िया, फिरोज खान आदि उपस्थित थे।