HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : कांग्रेस ने बनाए 4 कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव पूर्व संगठन की...

रानीखेत : कांग्रेस ने बनाए 4 कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव पूर्व संगठन की मजबूती के प्रयास

ADVERTISEMENTSAd
  • विधायक करन माहरा के आवास पर हुई बैठक

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत और विकेंद्रीकृत रूप देने के लिए कांग्रेस संगठन ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में पहली बार एक नया प्रयोग किया है। कांग्रेस ने ताड़ीखेत विकासखंड और रानीखेत नगर में पांच कार्यकारी अध्यक्षों का चयन कर लिया है।

रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में रानीखेत नगर सहित ताड़ीखेत और भिकियासैंण ब्लाक का अधिकतर हिस्सा शामिल है। क्षेत्र में पार्टी संगठन के पास दो ब्लॉक अध्यक्ष तथा एक नगर अध्यक्ष पहले से ही हैं। अब संगठन को अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने के लिए पार्टी ने नया प्रयोग किया है। विगत दिवस रानीखेत में विधायक करन माहरा के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर व्यापक विचार—विमर्श हुआ। वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से सक्रिय करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष करन मेहरा द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों के बारी में लोगों को बताने का आह्वान किया। वक्ताओं ने भाजपा द्वारा किए जाने वाले दुष्प्रचार का करारा जवाब देने की अपील भी कार्यकर्ताओं से की। कहा कि भाजपा सरकारों की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में गुस्सा है और क्षेत्रवासी कांग्रेस को सत्ता सौंपना चाहते हैं, इसके लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। इस मौके पर संगठन को प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार हुआ।

ताड़ीखेत ब्लॉक और रानीखेत नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। विकासखंड और नगर कार्यकारिणी के अध्यक्ष को सहयोग करने के लिए 5 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। रानीखेत नगर के लिए पंकज जोशी को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा ताड़ीखत ब्लॉक में चार कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत हुए। इनमें पिलखोली से अंबा दत् पंत, मल्ला सिलोर से हेमन्त रौतेला, तल्ला सिलोर से मोहन सिंह बिष्ट और धूराफाट से प्रेम सिंह अधिकारी कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए गए। इस बैठक में ताड़ीखेत ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, रानीखेत नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, जिलाध्यक्ष महेश आर्य, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, अगस्त लाल शाह, विश्वविजय मेहरा, कमलेश बोरा, यतीश रौतेला, विजय तिवारी,दीप उपाध्याय, लखन फर्त्याल, रवि मेहरा, जयपाल फर्त्याल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख हीरा रावत ने संचालन गोपाल सिंह देव ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments