HomeUttarakhandAlmoraख़बर की तहकीकात — किसी वायरल मैसेज ने नही कांग्रेसी नेताओं ने...

ख़बर की तहकीकात — किसी वायरल मैसेज ने नही कांग्रेसी नेताओं ने फैलाई अफवाह, कांग्रेस के पैड में जारी हुई थी सूचना, बकायदा फोन कर माहरा के खराब स्वास्थ्य की दी थी जानकारी —

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के उप नेता प्रतिपक्ष और रानीखेत के विधायक करन माहरा गत दिवस एक ओर देहरादून के मैक्स अस्पताला से डिस्चार्ज हुए वहीं दूसरी ओर रानीखेत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पैड पर बकायदा हस्ताक्षर युक्त ख़बर प्रसारित हुई कि उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई है। इस संबंध में सोशल मीडिया में जो कुछ भी जारी हुआ उसके लिए गलत सूचनाओं का प्रसार कारण रहा। इस संबंध में आज सीएनई न्यूज ने जब करन माहरा से बात की तो उन्होंने बताया कि वह अस्पताल से गत दिवस डिसचार्ज हो गये हैं। उन्होंने बताया कि रानीखेत में जिनके पैड पर यह सूचना प्रसारित हुई थी उनसे उनकी बात हुई, लेकिन उनका कहना है कि यह सूचना उन्होंने जारी नही की। बावजूद इसके बड़ी बात यह है कि आंखिर कांग्रेस का पैड व हस्ताक्षर कैसे गलत हो सकता है। यदि यह पैड हर किसी को दिया जा रहा है अथवा किसी ने फर्जी पैड छपाए हैं तो कांग्रेस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
अएतव सीएनई अपने पाठकों को बता देना चाहता है कि करन माहरा के खराब स्वास्थ्य की अफवाह किसी वायरल मैसेज के वजह से नही उड़ी, बल्कि इसके लिए रानीखेत कांग्रेस का वह सूचना तंत्र जिम्मेदार है, जहां बिना जांच—पड़ताल के कोई बड़ी ख़बर अचानक मीडिया को जारी कर दी जाती है। यहां हम गत रात्रि दो बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रानीखेत की ओर से अपने पैड पर जारी सूचना को दे रहे हैं। इसके अलावा सीएनई के पास विधायक करन माहरा को लेकर जारी बयान के अन्य प्रमाण भी हैं। यदि यह पैड फर्जी है तो कांग्रेस को इसकी जांच करनी चाहिए —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments