HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कांग्रेस नेता त्रिलोचन जोशी को संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

अल्मोड़ा : कांग्रेस नेता त्रिलोचन जोशी को संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS

✒️ प्रदेश अध्यक्ष माहरा की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष ने किया मनोनयन

अल्मोड़ा। कांग्रेस के समर्पित व अनुभवी नेता त्रिलोचन जोशी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर जिला महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के नवसृजित जिला महामंत्री (संगठन) पद पर कांग्रेस पार्टी के अनुभवी नेता त्रिलोचन जोशी को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन महरा की प्रबल संस्तुति पर यह मनोनयन किया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि त्रिलोचन जोशी इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय सचिव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांग्रेस काॅमी एकता कमेटी के जिलाध्यक्ष, बागेश्वर जनपद के कांग्रेस संगठन प्रभारी सहित नगर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई में विभिन्न पदों पर दायित्व निभा चुके हैं। जोशी कांग्रेस संगठन के अलावा भी नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के पूर्व सभासद, निकाय सभासद महासंघ के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एंव बीस सूत्रीय कार्यक्रम एंव क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष के दायित्वधारी भी रह चुके हैं। साथ ही वह स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर भी कार्य कर रहे हैं।

नगर के विभिन्न सामाजिक एंव धार्मिक संगठनों से भी वह जुड़े हुये हैं। जोशी ने वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी से हटकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़कर अपने कुशल प्रबंधन का भी परिचय दिया था। श्री जोशी वर्तमान में अल्मोड़ा के सक्रिय समाजिक कार्यकर्ता के साथ प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के जिला समन्वयक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

त्रिलोचन जोशी के मनोनयन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, हवालबाग प्रमुख बबीता भाकुनी, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, भैसियाछाना प्रमुख खूशबू पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरादत्त जोशी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व नगराध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नवनियक्त महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश महामंत्री एड. केवल सती, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी एंव रजनी टम्टा, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सनवाल, जिला महासचिव गीता महरा, लीला जोशी, गीता पाण्डेय, पूर्व महिला प्रदेश महामंत्री पुष्पा सती, सभासद सचिन आर्या, सभासद राजेन्द्र तिवारी, सभासद तरन्नुम बी, पूर्व सभासद कमल पंत, पूर्व सभासद जीवननाथ वर्मा, पूर्व सभासद घनानन्द जोशी, पूर्व सभासद हेम तिवारी, पूर्व सभासद मुकेश नेगी, पूर्व सभासद किशन लाल, प्रकाश रावत, पूर्व युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, हेम चन्द्र जोशी, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक, पंकज वर्मा, अल्पसंख्यक प्रदेश महामंत्री अमन अंसारी, युकां जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, युकां विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, एन एस यू आई अध्यक्ष पवन महरा, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, बाला रावत, मनोज वर्मा, रोहित रौतेला, संजय दुर्गापाल, नगर उपाध्यक्ष महेश आर्या, अम्बीराम, ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग देवेन्द्र बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष भैसियाछाना पूरन सुप्याल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

अमूल दूध फिर हुआ महंगा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments