HomeUttarakhandAlmoraकांग्रेस ने स्व. इंदिरा गांधी व सरदार बल्लभ भाई पटेल को किया...

कांग्रेस ने स्व. इंदिरा गांधी व सरदार बल्लभ भाई पटेल को किया याद

ADVERTISEMENTS

— अल्मोड़ा व बागेश्वर में गोष्ठियां आयोजित, श्रद्धासुमन किए अर्पित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। बागेश्वर जनपद में भी कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम आयोजित कर दोनों के जीवन व संघर्ष को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित गोष्ठी/श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके महान व राष्ट्रहितकारी कार्यों की जानकारी दी। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस मौके पर स्व. इंदिरा गांधी व सरदार बल्लभ भाई पटेल का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्या, नगर उपाध्यक्ष एनडी पाण्डेय, राबिन भण्डारी, संजय दुर्गापाल, सरस्वती लोढ़िया, मनोज जोशी, महिपाल राजपूत, गोपाल गुरूरानी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बागेश्वर में भी भावपूर्ण स्मरण

बागेश्वर: कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्वक याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री स्व. लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। देशभक्ति की भावना बढ़ाने पर जोर दिया। लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। इस मौके पर भगत डसीला, कुंदन गिरी, महेश पंत, सुनीता टम्टा, भूपेश खेतवाल, गीता रावल, रंजीत दास, विनोद पाठक, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे।

कपकोट में आयोजत कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि जिस तरीके से वल्लभ भाई पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया था। आज भी ऐसी ही इच्छा शक्ति रखने की आवश्यकता है। नगर पंचायत के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश में विभिन्न विकास कार्य किए। बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। पाकिस्तान को हमेशा ही धूल चटाई। उन्होंने देशभक्ति की भावना दिखाई। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, सभासद दीपक ऐठानी, गोकुल देव, मनीष कपकोटी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments