HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: अल्मोड़ा को नये मंडल मेंं मिलाने के खिलाफ कांग्रेस, सांकेतिक...

ALMORA NEWS: अल्मोड़ा को नये मंडल मेंं मिलाने के खिलाफ कांग्रेस, सांकेतिक प्रदर्शन किया और कुमाऊं मंडल मेंं ही रखे जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां कांंग्रेसजनों ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में अल्मोड़ा जिले को कुमाऊं मण्डल से हटाकर नये गैरसैंण मंडल में मिलाने का विरोध किया और अल्मोड़ा को कुमाऊं मंडल में ही रखे जाने की मांग को लेकर कांग्रेसजन जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा।
कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में अल्मोड़ा को कुमाऊं मंडल में ही रखे जाने की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया और जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मांग का सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा। ज्ञापन में कहा है कि कुमाऊं कमिश्नरी को अल्मोड़ा से नैनीताल स्थानांतरित किया था। तब से अल्मोड़ा उसी के साथ जुड़ा है। इसे गैरसैंण में मिलाने से जनता असहमत है। अल्मोड़ा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्रशासनिक और आध्यात्मिक रूप से कुमाऊं का हृदयस्थल है। अल्मोड़ा सांस्कृतिक राजधानी तो है ही, चंद राजाओं की राजधानी, कुमाऊंनी होली, रामलीला और दशहरे की विशिष्ट पहचान अल्मोड़ा को लेकर है। ऐसे में अल्मोड़ा को कुमाऊं मंडल से हटाया जाना बड़ी विसंगति है।
ज्ञापन में पुरजोर मांग की गई है कि अल्मोड़ा जनपद को पूर्व की भांति कुमाऊं मंडल में ही रहने दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, सेवादल प्रदेश ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, कार्तिक साह, नगर प्रवक्ता पंकज कान्डपाल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments