AlmoraBageshwarUttarakhand

सल्ट में किशोरी से दुष्कर्म की घटना से कांग्रेस आग बबूला, पुतले फूंके

✍️ अल्मोड़ा—बागेश्वर में कांग्रेसजनों ने जमकर की नारेबाजी
✍️ प्रदेश सरकार पर लगाया आरोपी को बचाने का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: अल्मोड़ा जिले के सल्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस आग बबूला है। अल्मोड़ा व बागेश्वर में आज आक्रोशित कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसजनों का आरोप है कि इस दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ सख्त कार्यवाही के बजाय बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के रहते देवभूमि उत्तराखंड में महिला अपराधों का ग्राफ काफी बढ़ गया है।

अल्मोड़ा: यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांगेसजन बड़ी संख्या में चौघानपाटा में जुटे और सल्ट में किशोरी से दुष्कर्म की घटना को लेकर जबर्दस्त आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दबाव में प्रशासनिक अधिकारी द्वारा दोषियों को बचाने की साजिश की जा रही है। इस दौरान प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और सल्ट के भाजपा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एसएसपी को संबोधित ज्ञापन में कोतवाल को सौंपा। जिसमें दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग उठाई गई। यह भी कहा गया है कि सल्ट प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने और दोषी के खिलाफ कार्यवाही में देरी सभी को हतोत्साहित करेगी तथा अपराधियों के हौसले को बढ़ाएगी। यह भी कहा है कि यदि मामले में आरोपी भाजपा के सल्ट मंडल अध्यक्ष की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

कार्यक्रम में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष संजू सिंह, प्रदेश सचिव महिला लता तिवारी, जिला महामंत्री गीता मेहरा, सोशल मीडिया प्रभारी शरद साह, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरविंद रौतेला, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, सोमेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बागेश्वर: कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सल्ट में किशोरी से दुष्कर्म की घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त कर अस्पताल तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से धराशाई हो चुकी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत सिंह डसीला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा की प्रदेश में लगातार महिलाओ पर हमले हो रहे हैं। महिला विरोधी भाजपा सरकार में प्रदेश सहित पूरे देश में महिला अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी हैं, किंतु भाजपा सरकार अपने कार्यकर्ता को बचाने का काम कर रही है। आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था प्रदेश में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने ऐसे मामलो में अपराधी पर त्वरित कार्यवाही की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, राजेन्द्र टंगड़िया, कवि जोशी, राजेन्द्र परिहार, बबलू नेगी, सुनील पांडेय, गोपा धपोला, लक्ष्मी धर्मसतू, सुरेन्द्र खेतवाल, बलवन्त बिष्ट, कुंदन गोस्वामी, गोकुल परिहार, आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
error: Content is protected !!
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती
News Hub