HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: ​चिकित्सकों के तबादलों को लेकर अस्पताल में कांग्रेस का उपवास, नारेबाजी...

बागेश्वर: ​चिकित्सकों के तबादलों को लेकर अस्पताल में कांग्रेस का उपवास, नारेबाजी की

ADVERTISEMENTS

✍️ आपदाकाल में स्थानांतरणों व बिना प्रतिस्थानी के कार्यमुक्ति से आक्रोश

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जनपद के दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों समेत 07 चिकित्सकों के स्थानांतरण से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय के बाहर उपवास रखकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आपदा काल में चिकित्सकों के स्थानांतरण करने और बिना प्रतिस्थानी के उन्हे कार्यमुक्त करने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। कहा कि सरकार ने गरीब असहाय जनता को आपदा काल में मझधार में छोड़ कर स्थानीय जनता को छलने का काम किया है।

इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बताया कि चिकित्सालयो मे चिकित्सको की कमियों से जिले की जनता जूझ रही हैं और आपदाकाल में अभी एक माह का समय और बचा है, ऐसे नाजुक वक्त में जिले से चिकित्सको के स्थानांतरण किए जा रहे हैं और उन्हें कार्यमुक्त भी बिना प्रतिस्थानी के कर दिया गया है। उन्होंने कहा की उनका एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन सरकार की आंखें खोलने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस भाजपा सरकार की दोहरी नीति को जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का काम कर रही है। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, जिलाध्यक्ष भगत डसीला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गड़िया, युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल रावत, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, राजेन्द्र परिहार, मुन्ना पांडेय, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, लोकमणी पाठक, ललित बिष्ट, विनोद पाठक, सुनील पांडेय, कुंदन गोस्वामी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र टंगड़िया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments