HomeUncategorizedअल्मोड़ा: साहू के बयान से कांग्रेस आग बबूला, नारेबाजी के साथ पुतला...

अल्मोड़ा: साहू के बयान से कांग्रेस आग बबूला, नारेबाजी के साथ पुतला फूंका

👉 आपत्तिजनक बयान देकर पूरे महिला समाज का अपमान करने का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधर साहू के एक बयान को लेकर शुक्रवार को यहां कांग्रेस आग बबूला दिखी। उन्होंने आक्रोश स्वरूप मंत्री रेखा आर्य व उनके पति गिरधर साहू का पुतला फूंक डाला। यह आक्रोश गिरधर साहू के उस बयान को लेकर था, जिसमें उन्होंने बिहार में लड़कियां 20 से 25 हजार रुपये में मिल जाने की बात कही है। कांग्रेसजनों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि यह बयान महिला समाज का घोर अपमान है, जो पूरे देश की बेटियों की गरिमा को कुचलने वाला है।

कांग्रेसजन बड़ी संख्या में पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज के नेतृत्व में चौघानपाटा में एकत्र हुए और उन्होंने गिरधर साहू के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे अमानवीय सोच करार दिया और मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधर साहू का पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया। आक्रोश जताते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा की सत्ता के संरक्षण में उनके नेताओं और परिजनों के भीतर महिलाओं को वस्तु समझने की घृणित मानसिकता पनप रही है। उन्होंने कहा कि साहू का बयान पूरे महिला समाज का अपमान है। भाजपा सरकार चुप है, जिससे यह स्पष्ट है कि वह ऐसी मानसिकता का समर्थन करती है।

उन्होंने मांग उठाई कि मंत्री रेखा आर्या को तुरंत सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए तथा भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि वह इस बयान से सहमत है या नहीं। भोज ने कहा कि जब तक दोषी पर कड़ी कार्यवाही नहीं होती, तब तक कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी। विधायक मनोज तिवारी ने भी बयान को ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारों पर करारा तमाचा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूरन रौतेला, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, किरन आर्या, आशा शर्मा, गीता पाण्डेय, दीपा साह, राधा टम्टा, सुशील साह, दीप डांगी, परितोष जोशी, अमरजीत भाकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पाण्डेय, गोविन्द मेहरा, वैभव पांडे, हेम तिवारी, अनूप भारती, प्रदीप कुमार, दानिश खान, दिनेश पिल्खवाल, तारा चंद्र साह, पंकज पाठक, दिनेश नेगी, मनोज वर्मा, इसरार अहमद, राहुल अधिकारी, विशाल बिष्ट, मनोज बिष्ट, दीपेश कांडपाल, तारु तिवारी, जगदीश पाण्डेय, नरेश बराकोटी, कार्तिक साह, हिमांशु मेहता, संदीप बिष्ट, देव सिंह कनवाल व विशाल कनवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments