HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: राहुल गांधी की सजा पर रोक की खुशी में कांग्रेस ने...

अल्मोड़ा: राहुल गांधी की सजा पर रोक की खुशी में कांग्रेस ने बांटी मिठाईयां

👉 सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए आज अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए खुशी में मिष्ठान वितरण किया।

कांग्रेसजन यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए और संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का फैसला ऐतिहासिक है। राहुल गांधी देश में फैली नफरत को खत्म कर के मुहब्बत फैलाने का काम कर रहे है और उन्हें कोई भी षडयंत्र रोक नहीं पाएगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने एक बार फिर लोकतंत्र को सर्मसार होने से बचाया है। नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा की मोदी सरकार और उसके षड्यंत्र में शामिल गुजरात के विधायक पुर्णेश का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का ही है। जनता भाजपा सरकार के रहते महंगाई, बेरोजगारी और अवरूद्ध विकास से त्रस्त है। जिसका जवाब जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करके देगी।

इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महामंत्री संगठन वैभव पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, अजीत टम्टा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, कार्तिक शाह, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष महेश आर्य, हेम तिवारी, आनंद बगडवाल, कमल बिष्ट, हेम चन्द्र जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण दत्त पांडे, लीला जोशी, मनोज सनताल, विक्रम बिष्ट, निजाम कुरैशी, मंटी जोशी, दानिश खान, अवनी अवस्थी, रमेश नेगी, महिपाल सिंह राजपूत, मयंक बिष्ट, गोपाल शाह, अख्तर हुसैन, महेश आर्य, तारा तिवारी व पीताम्बर जोशी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments