HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः जिला कांग्रेस ने बांटे फल व मास्क

अल्मोड़ाः जिला कांग्रेस ने बांटे फल व मास्क

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांथी का जन्मदिन मनाया। इस उपलक्ष्य में कांग्रेसजन सादगीपूर्ण ढंग से बलढौटी पहुंचे। जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों को फल, बिस्कुट, मास्क व अन्य जरुरी सामग्री वितरित की। इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन करते हुए कहा कि वीर जवानों की शहादत पर देश गर्व महसूस करता है। उनके बलिदान को सदैव देश याद रखेगा। इन कार्यक्रमों में पार्टी के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूर अकरम खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल रावत, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, जिला उपाध्यक्ष गीता मेहरा, प्रदेश ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, तारू तिवारी, गोपाल चैहान, सुन्दर सिंह, राबिन मनोज भन्डारी, पंकज कान्डपाल, जगदीश लटवाल, पंकज बिष्ट, विजय कनवाल, मनीराज मटेला, राधा बिष्ट आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments