नालागढ़। ब्लॉक कांग्रेस नालागढ़ द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 151 वे जन्मदिवस के उपलक्ष में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस नालागढ़ के अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर की अध्यक्षता में करवाया गया कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस नालागढ़ के सदस्यों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 151 पर जन्मदिवस पर उन्हें फूलों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई और इस मौके पर उनके बलिदान को भी याद किया गया।
इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए ब्लॉक कांग्रेस नालागढ़ के सदस्यों ने कहा है कि देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी का अहम भूमिका रही रहा है। लेकिन आज भारत की स्थिति कुछ और ही नजर आ रही है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के बताए हुए रास्तों पर चला जाए और देश में शांति का माहौल हो। उन्होंने कहा कि आज देश की स्थिति कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है पूरे देश से लगातार बलात्कार और गैंग रेप की घटनाएं आम हो चुकी है। सरकार देश को बेचने में लगी हुई है उन्होंने केंद्र की सरकार व प्रदेश सरकारों से अपील की है कि क्षेत्र में अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए गांधी जी द्वारा बताए गए रास्तों पर चलें और तभी देश में शांति का माहौल होगा।
नालागढ़ में कांग्रेस ने सादगी से मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 जयंती
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

