HomeUttarakhandAlmoraपलटवार: कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी बोले—'जो जैसा होता है, वैसी बात करता...

पलटवार: कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी बोले—’जो जैसा होता है, वैसी बात करता है।’

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोमेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या द्वारा लगाए गए षडयंत्र रचने के गंभीर आरोप पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी ने पलटवार किया है। उन्होंने अपने प्रतिक्रियात्मक बयान में इसे मात्र शिगूफा बताते हुए कहा कि ‘जो जैसा होता है, वैसी ही बात करता है।’

सोमेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी ने इस आरोप पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या ने चुनाव में लाभ लेने के लिए ऐसा शिगूफा छोड़ा है। श्री बाराकोटी ने अपने बयान में कहा कि ‘जो जैसा होता है, वैसी ही बात करता है।’ उन्होंने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे अल्मोड़ा जनपद की जनता राजेेंद्र लाल बाराकोटी के व्यवहार व आचरण से अच्छी तरह परिचित है। उन्होंने कहा कि मंत्री रेखा आर्या धोखाधड़ी से चुनाव जीतने की साजिश के तहत यह आरोप लगा रही हैं, लेकिन जनता सब जानती है और राजेंद्र बाराकोटी के साथ खड़ी है। उन्होंने यह शक भी जाहिर किया भाजपा प्रत्याशी के लोग पिछले विधानसभा चुनाव की भांति इस बार भी उनके साथ हमला करने जैसी वारदात कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments