HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी का चुनावी दफ्तर खुला

Almora News: कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी का चुनावी दफ्तर खुला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा से कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के चुनाव कार्यक्रम का आज साई होटल में शुभारंभ हो गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, प्रत्याशी मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, प्रदेश मीडिया कार्डिनेटर आकांक्षा ओला, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने सामूहिक रूप से रिबन काट चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया।
शासन द्वारा प्रदत्त कोविड गाईडलाईन का पूर्ण पालन करते हुए यह उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि विगत पांच सालों में अल्मोड़ा विधानसभा में कोई भी विकास कार्य नहीं किया। अब इस जवाबदेही से बचने के लिए भाजपा ने अल्मोड़ा में अपना प्रत्याशी तक बदल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी बदलकर अगर भाजपा अपनी निष्क्रियता को छिपाना चाहती है, तो अब यह सम्भव नहीं है। उन्होनें कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा की जनता इस बार पूरी तरह से कांंग्रेस के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को जनता भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि आम जनता महंगाई,बेरोजगारी से तंग आकर इस प्रदेश में कांंग्रेस की सरकार लाने के लिए आतुर हुई है। ऐसे वक्त पर हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि मनभेद,मतभेदों को भुलाकर अल्मोड़ा सहित सभी छः विधानसभाों में कांंग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं। कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने जनता का आह्वान किया कि कांंग्रेस के पक्ष में मतदान करें।
कार्यक्रम में सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट, सिकन्दर पवार, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, ब्लाक अध्यक्ष पूरन सुप्याल, भूपेन्द्र भोज, जिला पंचायत सदस्य जीवन भण्डारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन मेहरा, सभासद सचिन आर्या समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments