रानीखेत ब्रेकिंग : द्वाराहाट से कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट ने कराया नामांकन, कही यह बात

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से आज कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मदन बिष्ट ने नामांकन करवाया। इस मौके पर उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष…

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से आज कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मदन बिष्ट ने नामांकन करवाया। इस मौके पर उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी कार्यकर्ताओं के जयघोष के बीच मदन बिष्ट आज नामांकन हेतु पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास की पार्टी रही है। पांच साल के कार्यकाल का जनता स्वयं मूल्यांकन कर सकती है। द्वाराहाट, चौखुटिया, जालली या अन्य कहीं भी देखा जाये तो भाजपा शासनकाल में कतई भी विकास नहीं हुई है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। इधर उनके साथ मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि यदि जनता मदन सिंह बिष्ट को मौका देती है तो एक बार पुन: विकास कार्य को नवीन गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *