HomeUttarakhandAlmoraAlmora : बयानबाजी पर कांग्रेस लाल, फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

Almora : बयानबाजी पर कांग्रेस लाल, फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

⏩ महिलाओं पर की गई टिप्पणी को बताया शर्मनाक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा महिलाओं के बारे में की गई कथित अनर्गल बयानबाजी का मुद्दा गरमाने लगा है। आज यहां कांग्रेसजनों ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंक अपने गुस्से का इजहार किया।

तय कार्यक्रम के तहत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डेय के नेतृत्व में यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए, जहां जमकर नारेबाजी की गई और इसके बाद प्रदेश प्रभारी भाजपा दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा महिलाओं पर की गयी टिप्पणी बेहद शर्मनाक है। इसके लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी को माफी मांगनी चाहिए।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला महामंत्री राधा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, प्रताप सत्याल, महेश आर्या, प्रमोद पवार भीमा, राबिन भण्डारी, बिन्दु रौतेला, अम्बीराम आर्य, जया जोशी, गीता मेहरा, एनडी पाण्डेय, गौरव जसवाल, शहाबुद्दीन, घनश्याम गुरूरानी, भारत रत्न पाण्डेय, विनोद नेगी, राहुल अधिकारी, उमेश गुरूरानी, बाल विक्रम रावत, रजत बिष्ट, विक्रम बिष्ट, बाबू अंसारी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

दिवाली सफाई में इन चीजों को कर दें घर से बाहर, घर आएंगी मां लक्ष्मी
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments