HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नगर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कल निकलेगी

अल्मोड़ा: नगर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कल निकलेगी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा नगर में 18 नवंबर, 2022 यानी कल शुक्रवार को विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी। यह पदयात्रा दोपहर 12 बजे गांधी पार्क चौघानपाटा से निकलेगी।

यह जानकारी देते हुए विधायक श्री तिवारी ने बताया कि यात्रा शिखर तिराहा, मिलन चौक होते हुए बाजार को जाएगी। उन्होंने बताया है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। यात्रा का उद्देश्य देश को अखण्डता के सूत्र में पिरोना है।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इस यात्रा के माध्यम से जन जन को बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोज़गारी, प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, भर्तियों में घोटालों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के सभी वरिष्ठजनों, सभी फ्रन्टलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments