HomeBreaking Newsकेदारनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने की प्रत्याशी की घोषणा

केदारनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने की प्रत्याशी की घोषणा

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनोज रावत के नाम पर मुहर लगाई है। इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है।

बता दें कि दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए मनोज रावत को टिकट देने की वकालत की थी। जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पैनल में भेजे गए नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद केदारनाथ उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत का नाम फाइनल किया गया।

केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। केदारनाथ विधानसभा सीट पर 29 अक्टूबर को नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा। विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद से केदारनाथ सीट खाली चल रही थी।

Manoj Rawat

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments